नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- भाजपा के सीनियर नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 93 साल की उम्र में मंगलवार सुबह दिल्ली एम्स में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और एम्स में उनका इलाज चल रहा था। मल्होत्रा दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष थे। दिल्ली भाजपा ने एक बयान जारी कर यह जानकारी देते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। एम्स दिल्ली के मीडिया सेल की हेड डॉक्टर (प्रोफेसर) रीमा दादा की ओर से मंगलवार सुबह एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह एम्स में भर्ती थे। आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। मल्होत्रा का निधन दिल्ली भाजपा को दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर उसका नया स्थायी दफ्तर मिलने के एक दिन बाद हुआ है, जिसका उद्घाटन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...