नालंदा, नवम्बर 14 -- बिहार विधानसभा चुनाव में नालंदा जिले की बिहारशरीफ सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो रही है। भाजपा के सुनील कुमार और कांग्रेस के उमैर खान के बीच हार-जीत का मुकाबला है। सुनील कुमार यहां से पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। साल 2020 के चुनाव में उन्होंने राजद के सुनील कुमार को हराया था। इस बार महागठबंधन ने राजद की जगह पर कांग्रेस के उम्मीदवार को उतारा है। अब देखना होगा क्या सुनील कुमार छठी बार चुनाव जीतते हैं या फिर कांग्रेस उम्मीदवार उमैर खान से हार जाते हैं। बिहारशरीफ विधानसभा सीट नालंदा जिले में आती है। यह नालंदा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इस सीट पर कुर्मी-कोइरी आबादी सबसे ज्यादा है। इस जाति से आने वाले सुनील कुमार यहां से लगातार पांच बार विधायक चुने गए हैं। वे तीन बार जनता दल यूनाइटेड और दो बार भारतीय जनता पार्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.