हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 25 -- पटना सहित प्रदेश में आठ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर से लोगों को गर्मी सताने लगी है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। इस कारण अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले तीन-चार दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी। वहीं न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक वृद्धि होने के आसार हैं। सोमवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर 35.2 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी और सबसे ठंडा शहर 15.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सहरसा का अगवानपुर रहा।15 मार्च को प्रदेश का अधिकतम पारा 39 डिग्री के पार चला गया था। लेकिन पश्चिमी विक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.