मुख्य संवाददाता, मार्च 6 -- Bihar Weather Report: बिहार में अभी सुबह और रात के वक्त लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार यानि आज से अगले दो दिनों तक 30 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी। मौसम विभाग ने इस दौरान नाविकों को विशेष सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि हवा की गति दो दिन बाद कम हो जाएगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी संभावित है। इधर, ठंडी हवाओं के प्रवाह से अल सुबह आंशिक ठंड की बढ़ोतरी हुई है। अगले तीन दिनों तक सूबे के मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच तीन दिन तक बना रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री के बीच रहेगा। आठ एवं नौ मार्च को पूर्वी बिहार में एक दो जगहों पर आंशिक बारिश का पूर्वानुमान है। पिछले कुछ दिनों से एक अंतराल पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.