हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, नवम्बर 12 -- Bihar Weather: बिहार में हिमाचल और राजस्थान से आनी वाली पछुआ ठंड बढ़ा रही है। पछुआ के कारण न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट आ रही है। हालांकि एक सप्ताह के बाद हवा की रफ्तार थमते ही न्यूनतम तापमान स्थिर हो जाएगा। एक चक्रवातीय परिसंचरण बनने के कारण राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। नवंबर के अंतिम सप्ताह तक प्रदेश के ज्यादातर शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसी कारण राज्य के लोगों को नवंबर के आखिरी सप्ताह से ठंड का एहसास होने लगेगा। मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। राज्य का अधिकतम तापमान 26.6 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 से 17.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। राज्य का सब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.