हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, दिसम्बर 31 -- Bihar Weather: बिहार में भीषण ठंड के बीच नववर्ष का आगाज होगा। कंपकंपी और ठिठुरन के बीच लोग नव वर्ष मनाने को मजबूर होंगे। सर्द पछुआ की रफ्तार अधिक रहने के कारण लोगों कंपकंपी वाली ठंड से राहत नहीं मिल रही है। इसी कारण राज्य के ज्यादातर जिलों में दो दिनों तक शीत दिवस और कोहरा छाये रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तर बिहार और दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों में शीत दिवस और कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं एक जनवरी को उत्तर बिहार में शीत दिवस और राज्यभर में कोहरे छाए रहने की संभावना है। जबकि अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं हैं। मंगलवार को राज्य के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। यह भी पढ़ें- जसीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.