हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, दिसम्बर 25 -- Bihar Weather: पूरे बिहार में 28 दिसंबर तक शीत दिवस और घने कोहरा की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को भागलपुर राज्यभर में सबसे अधिक ठंड (9.4 डिग्री) और राजगीर सबसे अधिक गर्म (21.4 डिग्री) सेल्सियस रहा। वहीं गया में सबसे अधिक कोहरा रहा। यहां दृश्यता लगभग 50 मीटर रही। पटना में सुबह घना कोहरा छाए रहने के बाद दोपहर से हल्की धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। पटना का अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री की बढ़त के साथ 13 डिग्री सेल्सियस पर रहा। इससे पहले मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री की गिरावट के साथ 11 डिग्री सेल्सियस रहा। इस कारण सर्दी का एहसास बना रहा। बुधवार को राज्य का तापमान 14.5 से 21.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9.4...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.