पटना, फरवरी 5 -- Bihar Weather: बिहार में मौसम ने लोगों को कनफ्यूज कर दिया है। दिन में धूप की वजह से लोग स्वेटर और अन्य गर्म कपड़े नहीं पहन पा रहे हैं। लेकिन सुबह और रात के वक्त लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। हालत यह है कि स्वेटर पहनने पर गर्मी लगती है औऱ स्वेटर उतार देने पर ठंड। इतना ही नहीं अहले सुबह राज्य के कई हिस्सों में कोहरा भी नजर आता है। हालांकि, दिन खुलने के बाद धूप कड़ी हो रही है और लोगों को गर्मी लग रही है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है। तापमान को लेकर अनुमान जताया गया है कि अगले 2-3 दिनों के दौरान बिहार के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस कि गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.