हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, दिसम्बर 7 -- बिहार में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक है। राज्य में पछुआ हवा की रफ्तार ने ठंड बढ़ा दी है। गयाजी में शनिवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम 9.2 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं पटना सहित प्रदेश में 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। इससे विशेषकर सुबह और शाम में ठंड का एहसास हो रहा है। राज्य में अगले दो-तीन दिनों तक सुबह के समय कोहरा छाने के आसार हैं। लेकिन तीन-चार दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। हालांकि शनिवार को राज्य के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। पटना का अधिकतम तापमान 24.9 और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को पटना में सुबह में कोहरा छाया रहेगा। पटना सहित 20 शहरों की हवा शनिवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.