हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जनवरी 10 -- जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हिमपात और बूंदाबांदी से मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं का प्रवाह बढ़ा है। बिहार में कोहरे और सर्द पछुआ के चलते हाड़ कंपाने देनेवाली ठंड पड़ रही है। राज्य के कई जिलों में सुबह और रात के वक्त घना कोहरा हो रहा है। सबसे कम दृश्यता वाल्मीकि नगर में 40 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक एक-दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। उसके बाद लगातार दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान फिर से नीचे आएगा। रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का अनुमान है। इस बीच शनिवार को बिहार के 25 जिलों में शीत दिवस और 12 में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इधर, शुक्रवार को राज्य के अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने से राज्यभर में शीतलहर जैसे हालात बने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.