हिन्दुस्तान प्रतिनिदि, अक्टूबर 31 -- Bihar Weather Today: बिहार में आज (31 अक्टूबर, शुक्रवार) को मौसम बहुत खराब रहने के आसार हैं। राज्यभर में गरज-तड़क के साथ बारिश होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है। वहीं अररिया, किशनगंज, मुंगेर, बांका एवं सुपौल जिले के कुछ स्थान पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसके साथ ही भागलपुर, जमुई, दरभंगा और मधुबनी जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बरसात का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से बादल छंटने का अनुमान है। इस कारण बादल छंटते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इससे सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड का एहसास होगा। इधर, गुरुवार को पटना सहित राज्य के 20 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान पश्चिमी चंपारण में सबसे अधिक 13.4 मिलीमीटर बारिश हुई।पटना में आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.