हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जनवरी 15 -- Bihar Weather: मकर संक्रांति के साथ ही सर्दी से राहत मिलनी शुरू हो गयी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं हैं। इसके बाद दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने के आसार हैं। अगले एक हफ्ते में प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 22-26 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 6-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, राज्य के अनेक स्थानों में मध्यम से घना स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। बुधवार को राज्यभर का अधिकतम तापमान 21.1-26.3 डिग्री जबकि न्यूनतम पारा 7.0-12.0 डिग्री के बीच रहा। Ø सर्वाधिक अधिकतम तापमान किशनगंज में 26.3 डिग्री और सबसे कम अधिकतम तापमान 21.1 डिग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.