हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जनवरी 1 -- राज्य में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को पहली बार प्रदेश का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस गयाजी में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने छह जनवरी तक राज्य के विभिन्न जिलों में घना कोहरा और शीत दिवस की चेतावनी जारी की है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों ने राहत जरूर महसूस की, लेकिन रात को भीषण सर्दी का अहसास बना रहा। राज्य का न्यूनतम तापमान पांच से 13.4 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री से 19.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिकतम तापमान शेखपुरा और राजगीर में 19.0 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। भागलपुर, छपरा, सबौर, मधुबनी, समस्तीपुर, मुंगेर में भीषण शीत दिवस, जबकि पटना, गयाजी, अरवल, जहानाबाद में शीत दिवस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम दृश्यता 50 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.