हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 24 -- Bihar Weather: बिहार के चार जिला गुरुवार को लू की चपेट में रहेंगे। वहीं दक्षिण बिहार के साथ ही उत्तर-मध्य भाग के जिलों में भीषण गर्मी जारी रहेगी। 26 अप्रैल को पांच जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और आंधी की चेतावनी है। इसकी गतिविधि में बढ़ोतरी होने से 27 अप्रैल से एक बार फिर गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। वहीं बुधवार को पछुआ में नमी नहीं रहने के कारण राज्य के सर्वाधिक अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वहीं लोगों को वास्तविक तापमान का एहसास हुआ। 42.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर लगातार दूसरे दिन गया रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर और गोपालगंज जिले में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.