पटना, अगस्त 16 -- Bihar Weather Today: बिहार में मौसम विभाग ने 19 जिलों में आंधी और ठनका (वज्रपात) का येलो अलर्ट जारी किया है। कोसी, सीमांचल, पूर्वी और उत्तरी बिहार के जिलों में मॉनसून संबंधी गतिविधियां दिखने को मिलेंगी। इन जिलों में कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है। पटना समेत दक्षिण बिहार के जिलों में शनिवार, 16 अगस्त को बारिश की संभावना बहुत कम है। पटना मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज जिले में आंधी-बिजली के आसार हैं। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है। साथ ही कुछ जगहों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.