हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, दिसम्बर 18 -- Bihar Weather: बिहार में अभी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। लेकिन राज्य के कई जिलों में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। खासकर दिन और रात के समय लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। गुरुवार की सुबह पटना समेत कई जिलों में कोहरे का कहर नजर आया है। सुबह से ही कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। पटना में सुबह के वक्त घने कोहरे की वजह से गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। हर तरफ कोहरा नजर आया है। पटना के अधिकतम तापमान में दूसरे दिन भी गिरावट से बुधवार को दिन में ठंड का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री की कमी के साथ 22. 8 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान पटना समेत पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गोपालगंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.