पटना, मई 10 -- Bihar Weather Today Tomorrow:बिहार का मौसम शनिवार को गर्म और शुष्क रहेगा। पटना में आंशिक बादल रहने और गरज व तड़क के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं, जबकि रविवार को उत्तर बिहार के 8 जिलों में लू (हीटवेव) की चेतावनी है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। इस कारण चार शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। बीते 24 घंटे के भीतर गोपालगंज में 41.6, पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर में 41.2, गया में 40.8 और खगड़िया में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार शुक्रवार को अररिया, बेगूसराय, औरंगाबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.