हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, फरवरी 6 -- Bihar Weather: बिहार में अगले तीन दिनों तक सर्द पछुआ हवा चलने के कारण ठंड बढ़ेगी। सुबह और शाम लोगों को ठंड लगेगी। इस दौरान प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का पूर्वानुमान है। लेकिन दिन में धूप खिलेगी। जिससे राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश और बिहार में प्रति-चक्रवात (एंटी-साइक्लोन) बना हुआ है। जिस कारण केंद्र में उच्च वायुदाब और चारों ओर निम्न वायुदाब है। इससे पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने से तापमान गिरेगा। वहीं, प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गुरुवार को गिरावट आई। बिहार का अधिकतम तापमान 19.0 से 29.2 और न्यूनतम तापमान 10.3 से 15.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। बिहार का सबसे कम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस सीवान के जीरादेई में और...