हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, दिसम्बर 24 -- Bihar Weather: सर्द भरी पछुआ हवा और घने कोहरे ने बिहार में कनकनी बढ़ा दी है। तीन वर्ष बाद मंगलवार को प्रदेश सबसे ठंडा रहा। राज्य भर में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। इसका असर सामान्य जनजीवन पर पड़ा है। ठिठुरन वाली ठंड के कारण लोग घरों में दुबके हुए हैं। सुबह औऱ रात के वक्त कोहरे ने भी कहर ढा रखा है। मंगलवार को राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 7.8 से 13.7 डिग्री के बीच रहा। वहीं, अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य भर के ज्यादातर जिलों के एक या दो स्थानों पर 26 दिसंबर तक शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। इसके साथ ही सुबह और रात में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। पटना मंगलवार को तीन वर्षों के बाद सबसे अधिक ठंडा रहा। इससे लोगों को शीतलहर जैसी ठंड का एहसास हुआ। 23 दिसंबर 2022 में पटना का न्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.