नई दिल्ली, मार्च 9 -- Bihar Weather Update: पिछले कई दिनों की गर्मी के बाद बिहार का मौसम एक बार फिर खुशनुमा होने वाला है। मौसम विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार बिहार के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज के साथ ठंड का गिरने की भी संभावना है। हवा की गति बीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। मौसम विभाग ने किसानों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कृषि कार्य के दौरान मौसम को लेकर सतर्क रहें। बारिश से आम और लीची की फसल को नुकसान होगा। जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गयी है उनमें किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मधेपुरा और जमुई शामिल हैं। बताया गया है कि अगले 24 घंटों में इन जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इसके साथ साथ तेज गरज से ठनका गिरने की संभावना भी जताई गयी है। मौसम विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.