पटना, फरवरी 20 -- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। इस सत्र के दौरान सदन के अंदर लगभग हर रोज अलग-अलग मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक हो रही है। शुक्रवार को एक बार फिर सदन के अंदर और बाहर विपक्ष का हंगामा देखने को मिल सकता है। बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष खासतौर से सरकार पर हमलावर है। नीट छात्रा की मौत से लेकर लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े अन्य मुद्दों पर विपक्षी सदस्य सरकार को घेर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मैट्रिक परीक्षा में देरी के कारण मसौढ़ी की छात्रा को परीक्षा नहीं दिए जाने और उसके द्वारा आत्महत्या के मामले पर नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि पांच मिनट की देरी के कारण परीक्षा से वंचित करना अपराध है। गुरुवार को विधान परिषद परिसर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि छात्रा...