पटना, फरवरी 13 -- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। सदन के अंदर और बाहर लगभग हर दिन विपक्ष का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भी विपक्ष के सदस्यों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कियाा है। पटना के फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत पर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने कहा कि लड़के ने लड़की को छत से फेंक दिया। सरकार को तुरंत पकड़ना चाहिए। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि सम्राट चौधरी कहते हैं कि हम 24 घंटा में हम पकड़ कर सजा दिलाएंगे नहीं तो इस्तीफा देंगे। लेकिन वो कहां इस्तीफा दे रहे हैं। क्राइम कहां रुक रहा है। हर रोज हर जिले में मर्डर, रेप जैसी घटनाएं हो रही हैं। इधर विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि दंत सर्जन की नियुक्ति में डोमिस...