नई दिल्ली, फरवरी 7 -- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिाहर विधानसभा के स्थापना दिवस पर आज संयुक्त सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा सदस्य ओम बिड़ला, बिहार विधानसभा के स्पीकर प्रेम कुमार और अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर किया। इस कार्यक्रम में विधान मंडल के सदस्यों के लिए सशक्त विधायक-सशक्त लोकतंत्र विषय पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का व्याख्यान होना है। विधानसभा के सेंट्रल हॉल में इसका आयोजन किया गया है। सेंट्रल हॉल में सभी अतिथयों का विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अंग वस्त्र, स्मारिका और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। लोकसभा स्पीकर ने डिजिटल बिहार विधानसभा का उद्घाटन किया। बिहार विधानसभा आज से ई विधान एप पर आ गया है।Bihar Vidhan Sabha LIVE Updates-: 11.53 AM-Bihar Vidhan Sabha LIVE: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा बोल रहे हैं...