पटना, फरवरी 9 -- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। आज आज भी विधानसभा का सत्र काफी अहम माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में बिहार के बजट पर अपनी बात रख सकते हैं। बिहार विधानसभा में हंगामे के भी आसार हैं। विपक्ष पहले से ही बिहार सरकार के बजट को पुराना और घिसा-पिटा बता चुका है। नीट छात्रा के मुद्दे भी पर जहां सदन में हंगामा हो सकता है तो वहीं पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर भी सदन के अंदर हंगामा देखने को मिल सकता है। राजद और कांग्रेस पहले से ही कई साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन भी किया था। सदन के अंदर पप्पू यादव की गिरफ्तारी का मुद्दा उठ सकता है।Bihar Vidhan Sabha L...