पटना, फरवरी 16 -- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। आज सदन के अंदर अनुदान मांगों पर चर्चा हो सकती है। सुबह 11 बजे से बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। आज भी सदन के अंदर और बाहर विपक्ष का हंगामा देखने को मिल सकता है। इस बजट सत्र के दौरान विपक्ष बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर खास तौर से सरकार पर हमलावर रहा है। विपक्षी सदस्य हाथ में तख्तियां लेकर विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन करते नजर आए हैं। इसके अलावा सदन के अंदर भी महिला सुरक्षा को लेकर हंगामा हुआ है। पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला सदन में विपक्ष ने अब तक जोरशोर से उठाया है। इसके अलावा फुलवारीशरीफ में एक अपार्टमेंट की बालकनी से गिरी छात्रा का मामला भी विधानमंडल के इस बजट सत्र में उठा है। विपक्ष का आरोप है कि बिहार में कानून व्यवस्था चरमरा गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.