पटना, फरवरी 19 -- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र के दौरान सदन के अंदर और बाहर अलग-अलग मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष के बीच तकरार भी देखने को मिल रही है। गुरुवार को भी सदन में यह तकरार दिख सकती है। सुबह 11 बजे से विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी। इधर बिहार में शराबबंदी पर सियासी शास्त्रार्थ एक बार फिर तेज हो गई है। विधानसभा में मंगलवार को सत्ता पक्ष के ही रालोमो विधायक माधव आनंद की ओर से शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग का असर दूसरे दिन भी सदन के अंदर और बाहर दिखा। दोनों ही दिन राज्य सरकार ने अपना पक्ष रखा। वहीं, विपक्ष ने शराबबंदी प्रभावी नहीं रहने का आरोप लगाया। इस तरह शराबबंदी पर शुरू हुआ सियासी शास्त्रार्थ दो दिनों से जारी है। माधव आनंद ने मंगलवार को ग्रामीण विकास विभाग की बजट पर चल रही चर्चा के दौरान...