पटना, फरवरी 19 -- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र के दौरान सदन के अंदर और बाहर अलग-अलग मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष के बीच तकरार भी देखने को मिल रही है। गुरुवार को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मार्च के बाद राज्य में अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि हमलोग आयुर्वेदिक इलाज कर इसका स्थाई समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि दवा कड़वी होती है पर इसका अंजाम सुखद होगा। वह विधानसभा में गुरुवार को राहुल कुमार के सवाल को लेकर अपनी बात रख रहे थे। बिहार विधानसभा में चर्चा के दौरान विधायक प्रमोद कुमार ने सवाल उठाया कि क्या राज्य सरकार कचरे से ऊर्जा उत्पादन के मॉडल को भी अपनाने की दिशा में काम कर रही है। इस पर मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.