नई दिल्ली, जनवरी 16 -- Bihar Top News Today 16 January: सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज से शुरू हो गई है। पहले दिन मुख्यमंत्री पश्चिम चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया में हैं। उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया और जीविका दीदियों से संवाद किया। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज दही चूड़ा भोज दे रहे हैं। नीतीश कुमार समेत एनडीए के सभी दिग्गजों का पटना क्लब में जुटान होगा। पटना के दानापुर में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। कुख्यात बदमाश नीतीश कुमार के पैर में पुलिस की गोली लगी है। प्रदेश को भीषण ठंड से जल्द राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तापमान में अच्छी खासी बढोतरी होगी।खगड़िया में ससुराल आए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पत्नी पर अपने बहनोई से अफेयर का आरोप लगाया गया है। 26 जनवरी के राज्य में म...