नई दिल्ली, फरवरी 9 -- Bihar Top News Today: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। पटना में उनके स्वागत की भव्य तैयारी की गई है। राजधानी में उनका रोड शो होने वाला है। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज पाँचवाँ दिन है। दरभंगा में 6 साल की बच्ची की रेप हत्या के मुद्दे पर सदन में हंगामे के आसार हैं। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत जारी है। रविवार को उन्हें पीएमसीएच से बेऊर जेल भेज दिया गया पूर्वी चंपारण में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की कथा में भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन रही है। अनुष्का यादव से संबंध को खारिज करते हुए तेज प्रताप यादव ने उनके खिलाफ भारी साजिश का आरोप लगाया है। पटना में आज ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर 7 लाख छात्र-छात्राओं का ब्योरा गल...