नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Bihar Result Mahagathbandhan Seats LIVE: महागठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों का बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बुरा हाल है। महागठबंधन की बढ़त 36 सीटों पर आ गई है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए जरूरी है कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, वामपंथी दलों और मुकेश सहनी की वीआईपी कुल 243 सीटों में से अधिकतम पर जीत दर्ज करें। 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। मतगणना के कुछ घंटे बाद ही चुनावी तस्वीर साफ होने लगी। बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से जुड़ा हर एक अपडेट. शाम 6:15- महागठबंधन का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। धीरे-धीरे वोटों की गिनती पूरी हो रही है और महागठबंधन 36 सीटों पर ही आगे है। शाम 5:22- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन को तगड़ा झटका लगता दिख रहा है। महागठब...