नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- शाम 6.30 बजे -Bihar Result NDA Seats LIVE: बिहार में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है। पीएम ने कहा कि बिहार ने साफ कर दिया है कि जमानत पर चल रहे रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी। शाम 6.30 - बिहार में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है। गठबंधन 100 से अधिक सीट पर जीत हासिल करने में सफल रहा है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा को अबतक 50 से अधिक सीट पर जीत हासिल हो चुकी है। एलजेपी को 7 सीट और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एक-एक सीट पर जीत हासिल हुई है। शाम 6.30 बजे .. एनडीए को बिहार में प्रचंड बहुमत मिला है। यह गठबधंन 77 सीट पर जीत हासिल कर चुका है। एनडीए को 200 से...