नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- Bihar Police Prohibition Constable Recruitment 2025 : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के पदों की संख्या में इजाफा कर दिया है। अब मद्य निषेध सिपाही के कुल 1685 पदों पर बहाली की जाएगी। इससे पहले आयोग ने 1603 पदों के लिए विज्ञापन निकाला था, जिसमें अब 82 नए पद जोड़ दिए गए हैं। नए पदों का जुड़ाव और अधियाचना जानकारी के अनुसार, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग की ओर से आयोग को 82 नए पदों की अधियाचना प्राप्त हुई थी। चूंकि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अभी तक प्रारंभिक लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ है, इसलिए पर्षद ने इन नए पदों को पूर्व में प्रकाशित विज्ञापन संख्या 03/2025 में ही शामिल करने का निर्णय लिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.