पटना, दिसम्बर 22 -- Bihar Police CID Recruitment 2025: बिहार पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग ने राज्य के विधि विज्ञान प्रयोगशाला, क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं और जिला चलंत विधि विज्ञान इकाइयों में संविदा के आधार पर होने वाली बहाली के लिए औपबंधिक चयन सूची जारी कर दी है। यह सूची सहायक निदेशक और वरीय वैज्ञानिक सहायक के रिक्त पदों के लिए प्रकाशित की गई है। विज्ञापन संख्या 01/25 के तहत सहायक निदेशक के 89 और वरीय वैज्ञानिक सहायक के 100 रिक्त पदों पर बहाली के लिए छह अक्तूबर 25 से 31 अक्तूबर 25 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद विभाग ने निर्धारित मानकों के अनुसार औपबंधिक चयन सूची तैयार की है। इसके साथ ही हर पद के लिए 50% अतिरिक्त अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची भी बनाई गई है। अपराध अनुसंधान विभाग के अनुसार औपबंधिक चयन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.