नई दिल्ली, मार्च 12 -- बिहार के लखीसराय में दो सगी बहनों की उनकी छोटी बहन के देखते देखते मौत हो गई। दोनों किऊल नदी में नहाने के दौरान डूब गईं। छोटी बहन के शोर मचाने पर आस पास के लोग दौड़कर पहुंचे लेकिन, तबतक देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। होली से पहले हुई इस घटना से इलाके में मातम पसर गया है। दोनों बच्चियां महादलित परिवार की थीं। मृत बच्चियों की पहचान 13 साल की अंकिता और 11 साल की खुशी कुमारी के रूप में की गई है। उनकी 8 साल की छोटी बहन घटना के वक्त वहीं मौजूद थी। दोनों वार्ड नंबर 25 निवासी रंजीत तुरी की बेटियां थीं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों नदी किनारे कपड़ा धोने गई थी। कपड़ा धोने के बाद नदी में नहाने चली गईं। परिजनों को सूचना मिली की दोनों नदी में डूब गईं हैं। एक का शव पानी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.