हिन्दुस्तान ब्यूरो, नवम्बर 28 -- बिहार सहकारिता विभाग में कुल 1089 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों की अधियाचना संबंधित आयोग को भेज दी गई है। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इन रिक्तियों को शीघ्र भरने का निर्देश दिया है। सहकारिता मंत्री ने शुक्रवार को विभागीय रिक्तियों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में बताया गया कि कुल 1089 पदों की अधियाचना संबंधित आयोगों को भेजी गई है। बिहार लोक सेवा आयोग को 31 सहायक निबंधक, चार जिला अंकेक्षण पदाधिकारी अर्थात कुल 35 पद और सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के 502 पदों की अधियाचना भेजी गई है। इस पर विज्ञापन प्रकाशित कर नियुक्ति की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। इसके अलावा अंकेक्षक के 198 पदों, आशुलिपिक के 07 पदों, निम्नवर्गीय लिपिक के 257 पदों एवं कार्यालय परिचारी के 90 पदों की अधियाचना बिहार कर्मचारी चयन आयोग को भेजी गई ...