बक्सर, जुलाई 21 -- बिहार के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से मानसून की बारिश हो रही है। बक्सर जिले में गंगा के तटवर्ती इलाके में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। दियारा के गांवों के समीप बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। रामदास राय डेरा जाने वाली सड़क पर पानी अधिक होने से आवागमन बंद कर दिया गया। बेगूसराय के बलिया में बाढ़ का पानी लखमिनिया-मसूदनपुर पथ के चेचियाही ढाब की सड़क पर फैल जाने से क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। नालंदा के करायपरसुराय और हिलसा के पश्चिम इलाके के कई गांवों में अब भी बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। कटिहार में मनिहारी की कई पंचायतों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। दरधा और धोबा नदी का जलस्तर बढ़ने से दनियावां और फतुहा के कई गांवों में पानी घुस गया है। दनियावां प्रखंड के महात्माइन नदी में आए उफान से दूसरे दिन भी दनियावां नगरनौसा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.