नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- बिहार में बाढ़ से तबाही जारी है। भागलपुर शहर व आसपास के इलाके में गंगा का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान को पार कर गया। जल संसाधन विभाग के अनुसार, रविवार शाम पांच बजे जलस्तर 33.74 मीटर रहा, जो खतरे के निशान 33.68 मीटर से छह सेंटीमीटर ऊपर था। बीते 24 घंटे में गंगानदी 12 सेंटीमीटर बढ़ी। विभाग के अनुसार, गंगा का जलस्तर रविवार दोपहर दो बजे तक प्रयागराज, वाराणसी व बक्सर तक घट रहा था। वहीं पटना से भागलपुर व फरक्का तक जलस्तर बढ़ रहा है। अगले तीन दिनों के बाद ही जलस्तर के स्थिर होने के आसार हैं। जिले के सुल्तानगंज में जलस्तर खतरे के निशान 34.50 मीटर से 1.26 सेमी ऊपर होकर 35.76 मीटर रहा। वहीं कहलगांव में जलस्तर खतरे के निशान 31.09 मीटर से एक मीटर ऊपर 32.09 सेमी रहा। भागलपुर शहर से सटे निचले इलाकों में पानी घुसने लगा है। टीएमबीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.