पटना, अक्टूबर 6 -- Bihar Flood: बिहार और नेपाल के तराई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से कोसी समेत राज्य की अधिकतर प्रमुख नदियां उफान पर हैं। इनमें से कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इससे उत्तर बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। कोसी में रिकॉर्ड जलप्रवाह के कारण वीरपुर बराज के सभी 56 फाटक खोल दिए गए हैं। रविवार की शाम चार बजे तक कोसी बराज से पांच लाख 33 हजार 540 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हालांकि, अधिकारियों ने स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है। लेकिन, इस वर्ष पहली बार इतनी मात्रा में पानी छोड़ने से सुपौल के अलावा मधेपुरा और सहरसा जिले में भी कोसी का जलस्तर बढ़ा है। जल संसाधन विभाग के निर्देश पर इंजीनियर लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। तटबंध सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने को कहा गया है। तटबंध के अंदर रहने वालों से ऊंच...