हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 3 -- Bihar Flood: नेपाल और पड़ोसी राज्यों में लगातार हो रही बारिश के बाद उत्तर बिहार की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद गंगा में भी भारी उफान की स्थिति है। नदी का जलस्तर बक्सर से कहलगांव तक तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को गंगा नदी का जलस्तर पटना के साथ-साथ भागलपुर और कहलगांव में खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। नदी का जलस्तर इस समय भी तेजी से बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में नदी का जलस्तर बक्सर में भी खतरे के निशान से ऊपर जाने की आशंका है। इस समय गंगा यहां खतरे के निशान से महज एक फीट नीचे रह गयी है। उधर, कोसी और पुनपुन का जलस्तर भी खतरे के निशान के पार हो गया। कोसी खगड़िया में जबकि पुनपुन पटना में खतरे के निशान से ऊपर है। कोसी अगले 24 से 48...