वैशाली, नवम्बर 6 -- Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 18 जिलों के 121 सीटों पर आज मतदान चल रहा है। वैशाली जिले में भी आज वोटिंग हो रही है। वहां से लोकतंत्र की बेहद खास तस्वीर सामने आई है। एक वोटर केदार यादव वैशाली के भगवानपुर में भैंस पर सवार होकर वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पांच साल बाद लोकतंत्र का महापर्व आया है। आज गाड़ी घोड़ा नहीं मिला तो किसान होने के नाते भैंस पर चढ़ कर वोट डालने आए हैं। उन्होंने सभी लोगों से वोट डालने की अपील की। आकर्षक अंदाज में पहुंचे केदार यादव ने कहा कि आज वोटिंग के कारण गाड़ी घोड़ा नहीं चल रहा है। लेकिन वोट डालना जरूरी है। हम लोग किसान हैं। भैंस पालते हैं। इसलिए इसी को सवारी बना लिया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के लिए वोट डालना जरूरी है। पांच साल में एक बार आम आदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.