लखीसराय, नवम्बर 6 -- Bihar Elections 2025: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बड़हिया के मतदान केंद्र संख्या 43 मध्य विद्यालय बड़हिया नंबर दो के पूर्वी भाग पर अपना मतदान किया। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7:00 बजे से प्रारंभ हो गई। गिरिराज सिंह ने समय से पूर्व पहुंचकर पंक्तिबद्ध खड़ा होकर अपना मतदान किया जो मतदान केंद्र संख्या 43 का पहला वोट रहा। नरेंद्र मोदी के कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मंदिर भारत में नहीं बनेगा तो पाकिस्तान में बनेगा। उन्होंने लालू यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर हमला किया। इससे पहले गिरिराज सिंह ने अपने गांव में मंदिर में पूजा की। कहा कि उन्हें बेगूसराय होकर भागलपुर जाना है जहां प्रधानमंत्री चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं। पूजा करने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि सनातन के बगैर भारत की पहचान नहीं है। वे सच्चे सनातन...