हिन्दुस्तान ब्यूरो, नवम्बर 4 -- 10 अक्तूबर को नामांकन के साथ शुरू हुए बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार का शोर मंगलवार की शाम थम गया। पहले चरण में 18 जिलों में 121 विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार (06 नवंबर) को वोट पड़ेंगे। इस चरण में 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता 1314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान को लेकर इन 18 जिलों में 45341 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिन पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सशस्त्र बल की तैनाती होगी। साथ ही शत प्रतिशत बूथों पर वेबकास्टिंग होगी। इसकी मदद से चुनाव आयोग मुख्यालय से बूथों की ऑनलाइन निगरानी रख सकेगा।आंकड़ों में पहले चरण का चुनाव कुल मतदाता: 3,75,13,302 (पुरुष-1,98,35,325 महिला-1,76,77,219, थर्ड जेंडर-758) सर्विस वोटर: 1,00,904 दिव्यांग मतदाता: 3,22,077 18-19 वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.