नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- Bihar Election 2025: फरवरी 2005 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पूरे प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता बनी रही। त्रिशंकु विधानसभा के कारण किसी सरकार का गठन नहीं हो पाया और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ा। लगभग 262 दिनों तक सूबे में राष्ट्रपति शासन रहा। इसके पहले राज्य में विधानसभा चुनाव की कसरत चलती रही। अक्टूबर में चुनाव हुए। चुनाव परिणाम में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला और तमाम राजनीतिक कयासों पर विराम लग गया। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने और इस चुनाव परिणाम ने राज्य में लालू-राबड़ी युग का अंत कर दिया। नीतीश कुमार ने 24 नवंबर 2005 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और 26 नवंबर 2010 तक इस पद पर बगैर किसी विरोध के बने रहे। राजद की राबड़ी देवी को विपक्ष का नेता बनाया गया। सरकार बनने के छह दिनों के बाद 30 नवंबर को वे विपक्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.