मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- Bihar Election: कलम के जादूगर रामवृक्ष बेनीपुरी, बिहार विधानसभा के प्रथम स्पीकर रामदयालु बाबू और ध्वजा प्रसाद साहू की जन्म एवं राजनीतिक कर्मभूमि औराई विधानसभा क्षेत्र आज भी वादे, आश्वासन और शिलान्यास में ही उलझा हुआ है। क्षेत्र की बड़ी आबादी आज भी चचरी पुल पर निर्भर है। चार दशक तक बाढ़ की विभीषिका झेलने के बाद बागमती प्रोजेक्ट के तहत बागमती नदी पर बांध बना। इससे बाढ़ में कमी आई है पर अब यह क्षेत्र जलजमाव की पीड़ा झेल रहा है। यहां बीजेपी और महागठबंधन में सीधी लड़ाई है। बिहार विधानसभा के पहले से तीसरे चुनाव तक यह क्षेत्र कटरा उत्तरी विस के नाम से जाना जाता था। वर्ष 1967 में औराई प्रखंड की 26 और कटरा प्रखंड की 16 पंचायतों को शामिल कर स्वतंत्र रूप से औराई विधानसभा क्षेत्र का गठन किया गया। वर्ष 1967 से लेकर वर्ष 2020 त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.