पटना, अक्टूबर 13 -- Bihar Chunav: बिहार चुनाव की सरगर्मी अपने चरम पर हैं। बात अगर एनडीए की करें तो, सीट बंटवारे के बाद अब प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होना बाकी है। जिसके बाद 15 से 18 अक्टूबर के बीच नामांकन होंगे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी तीन दिन के बिहार दौरे पर रहेंगे। 16 से 18 अक्टूबर तक शाह का बिहार दौरा प्रस्तावित है। इसकी जानकारी बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी। उन्होने बताया कि 15 से 18 अक्टूबर तक एनडीए के सभी प्रत्याशियों का नामांकन होगा। इस दौरान केंद्र की एनडीए सरकार के मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री, समेत एनडीए के वरिष्ठ नेता भी नामांकन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अमित शाह तीन दिन के दौरे के बीच एनडीए की चुनावी तैयारियों को धार देंगे। साथ ही भाजपा की चुनावी रणनीति को और पुख्ता करेंगे। बताया जा रहा है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.