पटना, मार्च 22 -- Bihar Diwas LIVE: बिहार शनिवार को 113 साल का हो गया है। वर्ष 1912 में 22 मार्च को बंगाल से अलग होकर बिहार प्रांत बना था। बिहार दिवस के मौके पर तीन दिनों तक पटना समेत पूरे राज्य में रंगारंग कार्यक्रम होंगे। गांधी मैदान में शाम 5 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य समारोह का उद्घाटन करेंगे। मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर, मधेपुरा, गया समेत सभी शहरों में बिहार दिवस पर आयोजन रखे गए हैं। विदेश में भी प्रवासियों द्वारा बिहार दिवस मनाया जा रहा है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने प्रदेश वासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। पीएम मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय इतिहास को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.