मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सनकी दामाद ने ससुर को मौत के घाट उतार दिया। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के गिंजास गांव में गुरुवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया। शोर मचाने के बाद जब तक आसपास के लोग इकट्ठा हुए तब तक दामाद वहां से फरार हो गया। मृतक की पहचान गिंजास गांव निवासी रामचंद्र सहनी उर्फ डोमन सहनी (70) के रूप में हुई है। वहीं मृतक का दामाद शहर के दादर का रहने वाला अजय कुमार सहनी बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह रामचंद्र सहनी उर्फ डोमन सहनी और उनके दामाद के बीच कहासुनी चल रही थी। अजय सहनी की पत्नी दिल्ली में रहती है। वह पति के साथ नहीं रहना चाहती। इसे लेकर अजय खिन्न रहा करता था और ससुर से झगड़ता रहता था। गुरुवार को बात बहुत बढ़ गई और एक दूसरे से ...