आरा, नवम्बर 11 -- बिहार चुनाव के बीच आरा में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने घात लगाकर फायरिंग कर दी। जब महिला अपने देवर के साथ लौट रही थी। वहीं अचानक हुई फायरिंग के दौरान देवर ने भागकर जान बचाई। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना चौरी थाना इलाके की बताई जा रही है। वहीं परिजनों ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। महिला मर्डर के विरोध में ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क पर प्रदर्शन किया। जिससे जाम जैसे हालात बन गए। मौके पर पहुंची पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद लोग माने और जाम हटाया। महिला की पहचान दुल्लमचक गांव निवासी रोहित राय की पत्नी मिक्की देवी के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- सो रहे नाबालिग लड़के को चाकू घों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.