पटना, फरवरी 3 -- Bihar Budget 2026 Highlights: नीतीश सरकार ने विधानसभा में मंगलवार को बिहार का बजट पेश किया। वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट कुल 3,47,589 लाख करोड़ रुपये है। पिछले साल के मुकाबले इसमें बढ़ोतरी हुई है। चुनावी साल में नीतीश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का 3.17 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। हालांकि, पिछले साल फरवरी में वार्षिक बजट पेश करने के बाद नीतीश सरकार ने जुलाई में 57941 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट और दिसंबर में 91717 करोड़ दूसरा अनुपूरक बजट भी पेश किया था। वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार विधान मंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन भोजनावकाश के बाद सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय व्यय का बयोरा दिया। इसमें उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार सात निश्चय-3 के माध्यम से ब...