नई दिल्ली, मार्च 25 -- BSEB Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट यानी 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर जारी करने जा रहा है। बिहार बोर्ड ने सोशल साइट एक्स पर जानकारी शेयर की है। बिहार बोर्ड के अनुसार, 12वीं रिजल्ट को बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी अपना परिणाम बिहार बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in के साथ लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com/career/results/bihar-board-result पर भी देख सकेंगे। पिछले साल नतीजे 23 मार्च को जारी हुए थे। इस साल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 1 से 15 फरवरी 2025 तक हुआ था। इसमें 1292313 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इनमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के हैं। बिहार बो...